सरायगढ़ के अस्पताल में प्रसव पीड़िता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि पैसा नहीं देने पर अस्पताल कर्मियों ने पीड़िता की पासबुक और टीकाकरण कार्ड जप्त कर लिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।