हरिद्वार: जगजीतपुर में घुसा 4 जंगली हाथियों का झुंड, 3 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने वापस जंगल में खदेड़ा
सोमवार देर रात गंगा पार कर आए 4 जंगली हाथियों का झुंड जगजीतपुर में घुस गया। डरे सहमे लोग अपने घरों में दुबक गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 3 घंटे तक मशक्कत के बाद आखिरकार जंगली हाथियों के झुंड को जंगल में खदेड़ा। इस दौरान जगजीतपुर की गलियों में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। वन विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।