गोहरगंज: मंडीदीप: सतलापुर वार्ड 17 में 400 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मंडीदीप। नगर पालिका परिषद मंडीदीप द्वारा वॉर्ड क्रमांक 17 सतलापुर में लगभग 400 मीटर लंबी सी.सी. रोड निर्माण कार्य जारी है। सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया।