जहानाबाद: मेडिकल स्टोर बंदी से मरीजों के लिए जन औषधि केंद्र बना वरदान, लोगों ने पीएम की योजना की सराहना की
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जहानाबाद के अधिकांश मेडिकल स्टोर बुधवार को बंद रहे, जिससे मरीजों और परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जन औषधि केंद्र लोगों के लिए राहत साबित हुए, जहां आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहीं। दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन कंपनियों पर आरोप लगाए हुए सरकार से मांग की।