राऊ: महापौर ने अन्नपूर्णा से फूटी कोठी तक बनने वाली सड़क का किया निरीक्षण, अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Rau, Indore | Jan 21, 2025 इंदौर महापौर के नेतृत्व में निगम अधिकारियों की टीम ने अन्नपूर्णा से फूटी कोठी तक 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए यातायात प्रबंधन की दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसमें महापौर ने बताया कि यह सड़क पश्चिम क्षेत्र की लाइफलाइन साबित होगी।