प्रतापगढ़: भव्य पैलेस में 'स्कूल चलो अभियान' का फ्लॉप शो, चप्पलों में दिखा बच्चों का भविष्य, वीडियो हुआ वायरल
शहर के एक आलीशान पैलेस में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ सिस्टम की पोल खोल गया। करोड़ों के बजट और मुफ्त यूनिफॉर्म-जूते के दावों के बीच, मंच पर बुलाए गए बच्चे फटी चप्पलों में नजर आए। कार्यक्रम का वीडियो गुरूवार दोपहर 2 बजे वायरल हुआ है,जिसमें डीएम और विधायक उद्घाटन कर रहे और बच्चे चप्पल पहने हुए। सत्ता की धमक और प्रशासनिक तामझाम के बीच मासूमों की यह बदहाली शि