कैमूर में AC बस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, पुलिस की कार्रवाई जारी
कैमूर: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर चाँद नहर के पास दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक लग्जरी AC बस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय तस्कर बस के जरिए शराब की बड़ी खेप खपाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चाँद नहर के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध AC बस को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से बस को जब्त कर लिया है और उसमें सवार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।