तरबगंज: रिश्तेदारी के विवाद को लेकर 3 सगे भाइयों ने दंपति को पीटा, पीड़ित ने नवाबगंज थाने में दी तहरीर
नवाबगंज थानांतर्गत कल्यानपुर के केवटहिया निवासिनीअनीता पत्नी छोटेलाल निषाद ने गांव के खरचू,पंदरी तथा जीतू पुत्रगण बसंते पर रिस्तेदारी के विवाद को लेकर पतिपत्नी की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार गुरुवार रात्रि 10 बजे उपरोक्त आरोपियों ने घर पर आकर गालीगलौज करते हुए पतिपत्नी की पिटाई की।