तरबगंज: पुरेडाल में बमबाजी के आरोपी के घर पुलिस ने की तोड़फोड़, आरोपी पक्ष ने उमरीबेगमगंज पुलिस पर लगाया आरोप
उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के पुरेडाल में मेहीलाल पासवान के घर पर धावा बोल कर जानलेवा हमला व बमबाजी करने के आरोपी के घर पर भी तोड़ फोड़ की गयी।आरोपी पक्ष के परिजनों ने उमरीबेगमगंज पुलिस पर घर के सामानों को तोड़ने का आरोप लगाया है।आरोपी की सुपुत्री ने बताया कि महिला व पुरुष आरक्षियों की टीम ने घर पर आकर तोड़फोड़ की।थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने ऐसे आरोप से इनकार किया है