तरबगंज: दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन सवार घायल, सीएचसी वजीरगंज में हो रहा इलाज; बाइक चालक बाइक समेत मौके से फरार
वजीरगंज थानाक्षेत्र के अयोध्या गोंडा मार्ग पर गुलारियानाला के पास दो बाइक सवारों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। चंदापुर चाईपुरवा के सूरज की बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गयी जिसमें बाइक सवार नियामतपुर निवासी राम अवतार, अंकित व पित्तर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।