तरबगंज: वजीरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा गैर इरादतन हत्या का आरोपी, निशानदेही पर मृतक के कपड़े भी बरामद
वजीरगंज पुलिस ने चंदापुर चाईपुरवा निवासी गैरइरादतन हत्या के आरोपी राजेशकुमार को चंदापुर चौराहे से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मृतक के कपड़े बरामद किया।गांव के पार्वतीझील में 18मई को गंगासागर उर्फ कमलेश की डूबने से मौत मामले में पिता भगीरथ ने दो लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद किया था।थानाध्यक्ष अभयसिंह ने आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की