मनकापुर: टिकरी जंगल में सागौन के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला युवती का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mankapur, Gonda | May 24, 2024 गोंडा जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के टिकरी जंगल में सागौन के पेड़ में दुपट्टे के सहारे एक युवती का शव लटकता पाया गया है । वन कर्मी की सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवती के हाथ में खुशबू लिखा हुआ है , हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है । शव की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।