तरबगंज: जुझारीपुर निवासी व्यक्ति ने गांव के विपक्षियों पर लगाया उसकी भूमि पर दरवाजा खोलने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
जुझारीपुर निवासी रघुवीर सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 बजे के करीब थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है। प्रार्थी की जमीन पर विपक्षी राजकुमार शिवकुमार रामकुमार निवासी उपरोक्त अपने दबंगई के बल पर अवैध तरीके से प्रार्थी के भूमि में दरवाजा खोल रहे है।मना करने पर गाली गलौज देते हुए मारपीट फौजदारी पर आमादा हो जाते है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है।