बेंगाबाद: सदर अस्पताल में दिव्यांगों के लिए जांच शिविर लगा, दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई
सदर अस्पताल में गुरुवार को 3 बजे तक दिव्यांग जांच कैंप लगा कर दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच की गई।बताया गया कि सदर अस्पताल गिरिडीह में हर माह के 8 और 25 तारीख को दिव्यांग जांच कैंप लगता है। जिसमें पूरे गिरिडीह से ऑनलाइन आवेदन करके दिव्यांग यहां पर जांच करवाने आते हैं।