कुटुंबा: जीवा बिगहा मोड़ के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल, हालत गंभीर
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में देव रोड स्थित खैरा जीवाबिगहा मोड़ के समीप रविवार की शाम दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मझौली गांव निवासी 38 वर्षीय मृत्युंजय विश्वकर्मा और उनकी 15 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी शामिल हैं।