भोगांव: बिछवां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बुर्रा चक सहारा मार्ग से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिछवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामसरन पुत्र कुंवरपाल निवासी बुर्रा चक सहारा को केस नंबर 237/18 के तहत गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। थाने लाकर आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए आरोपी युवक को जेल भेजा है।