भोगांव: भोगांव में हजरत इमाम हुसैन की याद में 10 मोहर्रम को परंपरागत तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया ताजियों का जुलूस
कस्बा भोगांव में हजरत इमाम हुसैन की याद में परंपरागत तरीके से मोहर्रम की 10 वीं तारीख को ताजियों का जुलूस दोपहर तीन बजे से निकाला गया। जो अपने तय मार्गों से होता हुआ छोटा बाजार पहुंचा। जहां से देर रात लगभग 11 बजे दरगाह बला पर पहुंचा। जहां मर्सियों के बाद जुलूस का समापन हुआ। जिसके बाद ताजियों को करबला ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया।