तुलसीपुर: बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर गैसड़ी में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया कार्तिक फ्यूल्स पेट्रोल पंप का उद्घाटन
गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' ने बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर स्थित 'कार्तिक फ्यूल्स' पेट्रोल पंप का फीता काटकर उद्घाटन किया। पंप के मालिक अभिषेक कुमार सिंह 'सोनू' ने पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।पूर्व विधायक शैलू सिंह ने कहा कि इस नए पेट्रोल पंप से क्षेत्र की जनता को अब डीजल और पेट्रोल की सुविधा पास में ही उपलब्ध होगी।