कोईलवर: कायमनगर उर्दू विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई
कोईलवर प्रखंड के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, कायमनगर में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य रवीन्द्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मोहन प्रसाद को विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों द्वारा सोमवार को दोपहर 3:00 के करीब अंग वस्त और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।