#Spfhr द्वारा थाना हथगांव में थाना प्रभारी, समस्त उप निरीक्षकों के साथ बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचनाओं में साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, समयबद्ध कार्यवाही तथा विधिक प्रक्रियाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किए जाने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त थाना परिसर में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा शासन एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के प्रभावी अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#UPPolice
1 views | Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 3, 2026