ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस बनी मानवता की मिसाल, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सकुशल घर पहुंचाया
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में बुजुर्गों और बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए