कुर्था: कुर्था के टाली ग्राम में डीएम ने नल-जल योजना का किया निरीक्षण
Kurtha, Arwal | Apr 29, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंन्स ने कुर्था प्रखंड के टाली ग्राम में "हर घर नल-जल योजना" का निरीक्षण किया। गर्मी व गिरते जलस्तर के बीच पेयजल संकट रोकने हेतु पाइपलाइन, टंकी, मोटर व वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को नियमित आपूर्ति, खराबी सुधार व वैकल्पिक इंतजाम के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं, त्वरित समाधान के आदेश दिए।