करछना: करछना तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 200 से अधिक शिकायतें, लेकिन एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
सोमवार को करछना तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी करछना भारती मीणा की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें सबसे अधिक जमीनी विवाद रहा। लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं हो सका।