भानपुरा: भानपुरा जनपद: जर्जर भवन में जान जोखिम में काम कर रहे कर्मचारी, छत का मलबा गिरा, वीडियो वायरल
भानपुरा जनपद पंचायत कार्यालय की जर्जर भवन स्थिति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। गुरुवार को कार्यालय की छत का मलवा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छत से मलबा गिरता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।