चित्तौड़गढ़: शंभूपुरा थाना में 2008 से लूट के मामले में फरार चल रहे अपराधी को मध्य प्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूट के मामले में 16 साल से फरार अपराधी एमपी से गिरफ्तार किया है। शंभूपुरा थाने के वर्ष 2008 के लूट के एक मामले फरार आरोपी विक्रम बावरी को जिला पुलिस की विशेष टीम ने मंदसौर MP से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही को अंजाम दिया है।