चित्तौड़गढ़: रंग तेरस के पर्व को कुम्भा नगर क्षेत्र में महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर बड़ी धूमधाम से मनाया
कुम्भानगर क्षेत्र में आज महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से रंग तेरस का पर्व मनाया। रविवार को कुम्भानगर क्षेत्र में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग तेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक तौर से रंग तेरस का पर्व मनाया। महिलाओं ने डीजे की धुन पर राधा कृष्ण के भजन पर नृत्य भी किया। कुम्भानगर क्षेत्र की महिला मौजूद रही।