काको: गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, गार्ड गिरफ्तार, हत्या के मामले में पूछताछ जारी
जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने होस्टल के गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ और आगे की कार्यवाही कर रही है। वह पाली थाना क्षेत्र के बंबई गांव का निवासी है। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद कोड़ौना थाना पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी के निर्देश पर साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की गई और आगे की जांच जारी है।