लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष में 'नीति तारा' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में गुरुवार की पूर्वाहन 1045 पर नीति आयोग के 'नीति तारा' के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत उत्तर आधारित सुशासन को बढ़ावा देना साक्षर आधारित प्रशासन को मजबूत करना तथा विकास योजनाओं के परिणाम बेहतर सुनिश्चित करना था।