घोड़ाडोंगरी: सारनी में टॉकीज में सीट को लेकर विवाद, एक युवक पर 3 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
सारनी में टॉकीज में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से 3लोगों ने मारपीट की। सारनी पुलिस ने घायल युवक का रविवार शाम 4 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी में शनिवार शाम को टॉकीज में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में सारनी निवासी विशाल खातरकर के साथ 3लोगों ने मारपीट की। घायल युवक ने रविवार को शिकायत की।