लखीसराय: अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा हुई
लखीसराय अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में की। गुरुवार की दोपहर 2:30 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली गई।