शेखपुरा: पंचायत के विद्यालयों में नामांकन के आदेश के खिलाफ छात्राओं ने शेखपुरा लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग को भदोस मोड पर किया जाम
पंचायत के विद्यालयों में शिक्षा विभाग के द्वारा नामांकन किए जाने के आदेश के खिलाफ छात्राओं ने शेखपुरा - लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग के भदोस मोड के समीप जाम कर दिया। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छात्राओं ने कहा उनके पास का विद्यालय मात्र 3 किलोमीटर दूर है जबकि इस नियम के बाद उन्हें 6 किलोमीटर दूर दूसरे विद्यालय में नामांकन करना पड़ेगा।