भादरा: सरपंच की गाड़ी को टक्कर मारने और जान से मारने की कोशिश का आरोप, मामला दर्ज
उत्तरादाबास बस स्टैंड पर सरपंच रोशनी देवी की गाड़ी को टक्कर मारने और जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। सरपंच के पति प्रेमसिंह की रिपोर्ट पर भादरा पुलिस ने बलवीर सिंह कस्वां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।