पाली: दौलतपुर से चोरी हुई भैंसों के मामले में नाराहट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उत्तमधाना निवासी 2 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार
Pali, Lalitpur | May 22, 2026 ग्राम दौलतपुर निवासी एक किसान की भैंसें चोरी के मामले में नाराहट पुलिस ने पांडव वन में छिपे हुए ग्राम उत्तमधाना निवासी अरबाज एवं उसके साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों के पास से अवैध तमंचा एवं कारतूस आदि बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए अरबाज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।