जमुई: 24 जून को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर गिद्धौऱ पहुंचेंगे सीएम सम्राट चौधरी, तैयारी पूरी
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि बुधवार की सुबह 8:00 बजे से गिद्धौऱ इलाके के नागी-नकटी कटहरा नदी तट स्थित समाधि स्थल पर समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल होकर दिग्विजय सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसकी तैयारी मंगलवार की शाम 5:00 के बाद तक पूरी कर ली गई है।