निवास: निवास क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 115 नग मदिरा जब्त
Niwas, Mandla | Apr 9, 2026 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मण्डला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। निवास क्षेत्र में की गई दबिश के दौरान बबलिया में दो दुकानों से देसी एवं विदेशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। वहीं पड़ाव रोड स्थित एक दुकान से थैले में विक्रय के लिए रखी गई देसी/विदेशी मदिरा भी जब्त की गई।