जहानाबाद: जिले में नौतपा शुरू, लू और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, जानें कैसे करें बचाव
25 मई दिन सोमवार से नौतपा शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 9 दिनों में तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप से बचने, हर 20-30 मिनट पर पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। तेज गर्मी से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर, किडनी और हार्ट पर असर का खतरा बढ़ जाता है।