मुगलसराय: मुगलसराय नगर पालिका में अनियमितताओं के आरोप, इंटरलॉकिंग ईंट की बिक्री पर उठे सवाल
मुगलसराय नगर पालिका परिषद में कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व छात्रसंघ महामंत्री राकेश सिंह 'बागी' ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार दोपहर 01 बजे उन्होंने इंटरलॉकिंग ईंटों की बिक्री में घोटाले का दावा करते हुए नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सभासदों की जगह उनके परिजन प्रतिनिधि के रूप में कार्यों में भाग ले रहे।