पटना में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन, 100 से अधिक बालिका पहलवानों ने दिखाया दमखम
राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बिहार की टीम का होगा गठन
खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत 12 अक्टूबर 2026 को राजेन्द्र नगर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका कुश्ती ओपन चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की 100 से अधिक बालिका पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया
🔹 राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर
इस चयन प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बिहार विद्यालय बालिका कुश्ती टीम का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय विद्यालय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह आयोजन बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
जिला प्रशासन, पटना प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Patna, Bihar | Oct 13, 2026