महागामा नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट मोहम्मद सुलेमान जहांगीर के नेतृत्व में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की और हेलमेट की जांच की गई। वहीं संदेह होने पर वाहनों के कागजात भी खंगाले गए।