जांजगीर: जांजगीर के बुधवारी बाजार में मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 4 मोबाइल बरामद
जांजगीर के बुधवारी बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने के मामले में सायबर थाना और कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने झारखंड निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 14 हजार 500 रुपये बताई गई है।