चित्तौड़गढ़ की कबीर कॉलोनी में रहने वाले जुड़वा भाइयों पर्व मालू और पार्थ मालू ने CBSE 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। पर्व ने 99 प्रतिशत और पार्थ ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता राकेश मालू मार्बल व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि मां सुनीत सरकारी शिक्षिका है।