गोवर्धन: नंदगांव के चेयरमैन पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, 8 सभासद इस्तीफा देने पहुंचे डीएम कार्यालय
नंदगांव की नगर पंचायत इन दिनों विवादों के घेरे में है। बोर्ड के सभासदों ने चेयरमैन पर तानाशाही और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चेयरमैन की शह पर कस्बे में बेशकीमती सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण और पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर पार्किंग का ठेका बिना बोर्ड की सहमति से उठाने की तैयारी कर ली गई हे।