मोदनगंज: नवमी पर पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता, देर रात तक चलेगा मेला
नवरात्र के नवमी के मौके पर पूजा पंडालों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार के रात्रि 9:00 तक लोग पूजा पंडाल में अपने परिवारों के साथ पहुंच रहे हैं और मां दुर्गा की पूजा अर्चना में लगे हैं। इस मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया है जिसमें लोग जलेबी, रसगुल्ला, चाट, समोसा का आनंद लेते नजर आए। यह मेला देर रात्रि तक चलने की संभावना है