पटियाली: गंजडुंडवारा में गृह क्लेश से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे के मोहल्ला सुदामापुरी में 40 वर्षीय अंजली पत्नी सुरेश ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि करीब 15 दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद घर में तनाव बना हुआ था। मंगलवार सुबह अंजली ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।