लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले के कचेहरी स्थित PWD गेस्ट हाउस में पहुंचे एडीजी, पुलिस ने दी सलामी और अधिकारियों के साथ की बैठक
लखीमपुर खीरी जिले के कचेहरी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आज शुक्रवार को बजे प्रवीण कुमार पहुंचे। उनके आगमन पर पुलिस अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। गेस्ट हाउस परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी भी दी गई। इस दौरान जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।