💼 भुगतान से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक आवंटन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर!
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भुगतान से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं।
📌 मुख्य सचिव, बिहार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन कार्यालयों में आवंटन की अनुपलब्धता के कारण भुगतान से संबंधित मामले लंबित हैं, उनकी पहचान कर संबंधित विभागों को आवश्यक आवंटन की अधियाचना अविलंब भेजी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवंटन के अभाव में किसी भी कार्यालय का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए तथा सभी प्रशासनिक कार्यों का सुचारू एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए।
🏛️ जिला पदाधिकारी ने की त्वरित कार्रवाई की पहल
मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में भुगतान से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने आवंटन की कमी के कारण लंबित भुगतान मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आवंटन की अधियाचना अविलंब भेजने तथा इस दिशा में की गई कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भुगतान संबंधी लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा आवंटन की उपलब्धता सुनिश्चित कर सभी कार्यों का समयबद्ध एवं सुचारू निष्पादन किया जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनुग्रह नारायण सिंह, गोपनीय प्रभारी श्री श्वेतांक लाल, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश यादव एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद ग़ज़ाली उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद
समयबद्ध कार्य निष्पादन, वित्तीय अनुशासन एवं प्रशासनिक दक्षता के प्रति प्रतिबद्ध।
#SamratChoudhary #CMSamrat #AurangabadBihar #DistrictAdministration #GoodGovernance #Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar