प्रतापगढ़: केवरा खुर्द गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी को भगाया, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ जनपद के एक गांव से एक किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी 7 नवंबर 2025 को बादशाहपुर जौनपुर के एक डिग्री कॉलेज पढ़ने गई थी। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजन तलाश शुरू की। 8 नवंबर 2025 को उन्हें पता चला कि केवरा खुर्द निवासी एक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।