प्रतापगढ़: शहर के प्रताप सदन में जनसत्ता दल युवा प्रकोष्ठ का विस्तार संपन्न हुआ
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने शहर के प्रताप सदन में गुरुवार शाम 4 बजे जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में युवा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिलाध्यक्ष ने अनुशासन पर जोर देते हुए सभी ब्लॉक अध्यक्षों को शीघ्र कमेटी गठन के निर्देश दिए।