प्रतापगढ़: मान्धाता पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना मान्धाता पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व अपहरण के मामले में वांछित आरोपी मोहित पुत्र महेन्द्र कुमार (निवासी लुधियाना, अस्थायी पता माधवपुर, प्रतापगढ़) को रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया। गुरूवार शाम 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया की आरोपी को जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसपी दीपक भूकर के निर्देशन और थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में किया।