एसडी इंस्टीटूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी जगाधरी परिसर में सोमवार को आयोजित डांडिया प्रतियोगिता के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए इंस्टीटूट की निर्देशिका डॉ. शैली गुप्ता ने यह बातें कही की मां दुर्गा शक्ति की देवी है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर हमें इस महाशक्ति का परचम पूरी दुनिया में लहरा कर लोगों के दिल में बसे महिषासुर नामक बुराई को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जाता है कि गरबा नृत्य मां दुर्गा को काफी पसंद हैं। नवरात्र के दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए गरबा नृत्य किया जाता है। गरबा गुजरात और राजस्थान में काफी प्रसिद्ध है, वहीं इसे लोग अपनी परंपरा से भी जोड़ते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने माता के नौ स्वरूपों को अंगीकृत कर झांकी प्रस्तुत की।
इस प्रतियोगिता के दौरान इंस्टीटूट के बच्चों ने गरबा एवं डांडिया के सदस्यों ने ढोली तारो ढोल बाजे, नगाड़ा संग ढोल बाजे एवं गरबा सांग प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंस्टिट्यूट के प्रशिक्षकों और छात्रों ने मिलकर मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। पारंपरिक संगीत के साथ-साथ आधुनिक गरबा फ्यूजन की प्रस्तुति ने भी खूब सराहना पाई।
इस मौके पर संस्था प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियो को आशीर्वाद दिया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।